Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

60 देशों के 4500 स्क्रीन्स में प्रदर्शित होगी 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

Advertiesment
हमें फॉलो करें एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी
महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धी कई देशों में है। वे अत्यंत लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी और सफलतम कप्तान हैं। यही कारण है कि उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रति उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है। इसको देखते हुए फिल्म को 60 देशों के 4500 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जा रहा है। 
 
भारत में यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी डब कर प्रदर्शित की जाएगी। इसे पंजाबी और मराठी में भी डब कर प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन समय की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पाया है। 
 
फिल्म के प्रति दीवानगी बढ़ती जा रही है और माना जा रहा है कि 30 सितम्बर को प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करेगी। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी की भूमिका निभाई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंजो और पार्च्ड का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड