Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हत्या का दोषी निकला अमिताभ-रणवीर सिंह संग काम करने वाला एक्टर, 12 साल तक नाम बदलकर फिल्मों में करता रहा काम

Advertiesment
Hemant Modi Arrest
गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ करते हुए पैरोल जंपर और हत्या के दोषी हेमंत मोदी को गिरफ्तार किया है। साल 2014 से फरार चल रहे हेमंत ने 'ट्विंकल दवे' नाम बदलकर मुंबई में अपनी नई पहचान बनाई। वह बड़े-बड़े स्टार के साथ फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुका है। 
 
हेमंत मोदी पिछले आठ सालों से बॉलीवुड में एक्टिव था और उसने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी बड़ी फिल्मों में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। अब वह दोबारा जेल की सलाखों के पीछे है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मेट्रो स्टेशन के पास से हेमंत मोदी को गिरफ्तार किया। पहली नजर में वह मनोरंजन जगत का एक जाना-माना चेहरा लग रहा था, लेकिन जब उसका आपराधिक इतिहास सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई। हेमंत मोदी साल 2005 में अहमदाबाद में हुए एक हत्या और दंगे के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक था। 
 
साल 2008 में कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह मेहसाणा जिला जेल में अपनी सजा काट रहा था, लेकिन साल 2014 में उसे 30 दिनों की पैरोल मिली। इसी पैरोल का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। गुजरात हाई कोर्ट ने जुलाई 2014 में हेमंत को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
 

पहचान बदलकर बना ट्विंकल दवे 

जेल से भागने के बाद हेमंत मोदी ने पुलिस को चकमा देने के लिए सबसे पहले अपनी लोकेशन बदली और फिर अपना नाम बदल लिया। वह कुछ समय पाटन में रहा और फिर 2015 में वापस अहमदाबाद लौट आया। यहां उसने अपना नया नाम 'ट्विंकल दवे' रखा। साल 2017 तक उसने एक निजी कंपनी में नौकरी की ताकि किसी को उस पर शक न हो। 
 
इसके बाद हेमंत दवे ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी उम्मीद किसी मुजरिम से नहीं की जा सकती। उसने खुद को छुपाने के बजाय देश की सबसे चकाचौंध वाली जगह 'मुंबई' का रुख किया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख दिया। 'ट्विंकल दवे' के रूप में हेमंत मोदी ने पिछले आठ वर्षों में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों, गुजराती फिल्मों, वेब सीरीज और नाटकों में काम किया। 
पुलिस के बयान के अनुसार, हेमंत मोदी अपनी फरारी के दौरान बेहद सक्रिय रहा और सार्वजनिक जीवन जीता रहा। जहां एक तरफ पुलिस थानों में उसकी तस्वीर धूल खा रही थी, वहीं दूसरी तरफ वह सिनेमाघरों के पर्दे पर लाखों लोगों के सामने अभिनय कर रहा था। वह थिएटर्स में लाइव परफॉर्मेंस दे रहा था और गुजराती वेब सीरीज के जरिए लोगों के मोबाइलों तक पहुंच रहा 
 
लगभग 12 साल तक कानून के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेलने के बाद, हेमंत मोदी साल 2025 में वापस अहमदाबाद आ गया और घीकांटा इलाके में रहने लगा। स्थानीय स्तर पर उसकी हलचल बढ़ने और पुरानी खुफिया सूचनाओं के एक्टिव होने के कारण वह दोबारा अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के राडार पर आ गया। पुलिस ने जाल बिछाया और मेट्रो स्टेशन के पास उसे दबोच लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'Peddi' तोड़ेगी एंटी-हीरो ट्रेंड, फिल्म में दिखेगा राम चरण का सबसे अलग रूप