Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंगना रनौट पर भड़कीं यह एक्ट्रेस, बोलीं- महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रही हैं

हमें फॉलो करें कंगना रनौट पर भड़कीं यह एक्ट्रेस, बोलीं- महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रही हैं
, बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (19:05 IST)
अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट के मुंबई स्थित ऑफिस के अवैध निर्माण को बीएमसी ने तोड़ दिया है। वहीं कंगना लगातार ट्वीट कर बीएमसी की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर कर रही है।

 
जहां कुछ लोग कंगना के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ भी है। इसी बीच एक्ट्रेस नगना ने भी कंगना रनौट के मामले पर अपना ‍िरएक्शन दिया है। नगमा को लगता है कि अभिनेत्री कंगना रनौत महाराष्ट्र और मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं।
 
नगमा ने ट्वीट किया, 'कंगना रनौट महाराष्ट्र मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। वह दुनियाभर में मुंबई महाराष्ट्र के नाम को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज्म के साथ शुरुआत की, फिर इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर और अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।'
नगमा का यह रिएक्शन कंगना रनौट के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद आया, जिसमें वह मुंबई को असुरक्षित बता रही थीं। बता दें कि कंगना रनौट ने धमकी मिलने पर मुंबई की तुलना पीओके और तालिबान से की थी। इसके बाद से ही कंगना काफी विवादों में आ गई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम गोपाल वर्मा ने बताया, आखिर क्यों नहीं बनाएंगे ‘रंगीला’ का रीमेक