Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस पाकिस्तानी हसीना ने पछाड़ा भारतीय अभिनेत्रियों को, जानिए कौन है खूबसूरत नैमल खावर खान

हमें फॉलो करें इस पाकिस्तानी हसीना ने पछाड़ा भारतीय अभिनेत्रियों को, जानिए कौन है खूबसूरत नैमल खावर खान
, सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (00:33 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की एक हसीना है, जिसका नाम नैमल खावर खान हैं। नैमल ने कई भारतीय अभिनेत्रियों को पछाड़कर अव्वल स्थान पाया है। जिस पाकिस्तान में भारतीय अदाकाराओं की तूती बोलती हो और पसंद की जाती हो, वहां पर नैमर अपने मुल्क में पहली पसंद बन गई हैं। 
 
दुनिया के बहुचर्चित सर्च इंजन गूगल ने पाकिस्तान में मशहूर शख्सियतों को सबसे अधिक सर्च किए जाने वालों की सूची जारी कर दी है। टॉप 10 की इस सूची में पहले नंबर पर नैमल खावर खान हैं, जो पाकिस्तान की एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब वे विजुअल आर्टिस्ट हैं।
webdunia
इस सूची में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का नाम भी है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वे सर्च की जाने वालों की सूची में छठी पायदान पर हैं। 
 
कौन है नैमल खावर खान : नैमल खावर खान पाकिस्तान में काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से एक खास मुकाम हासिल किया है। अगस्त 2019 में उन्होंने अचानक एक्टर हमजा अली अब्बासी के साथ निकाह कर लिया। इस निकाह ने नैमल के लाखों प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया था। 
webdunia
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को लेकर पढ़ाई : निकाह करने के बाद नैमल ने एक्टिंग से तौबा कर ली। गूगल के मुताबिक पाकिस्तान के लोगों ने सबसे ज्यादा नैमव खावर खान को सर्च किया है। नैमर एक विजुअल आर्टिस्ट और पैंटर भी हैं। यही नहीं, उन्होंने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को लेकर पढ़ाई भी की है।  और सोशल  नैमर ने एक्टिविस्ट के रुप में भी काफी काम किया है।
 
अदनान सामी पांचवें नंबर पर : पाकिस्तान की पर्सनालिटी लिस्ट में मशहूर गायक अदनान सामी पांचवीं पायदान पर है जबकि सारा अली खान का छठा नंबर है। भारतीय फिल्मों को इन दिनों पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया गया है लेकिन कबीर सिंह और गली बॉय टॉप ऑनलाइन सर्च में बने रहे। पाकिस्तान में अभिनंदन वर्धमान का नाम भी काफी सर्च किया गया है। Photo courtesy: Instagram

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान की भक्ति में मन लगाया कर : खूब नटखट है यह Joke