Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति से अलग हो रही हैं नंदिता दास

Advertiesment
हमें फॉलो करें नंदिता दास
फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास अपनी सात वर्ष पुरानी शादी खत्म करने जा रही हैं। उन्होंने अपने पति सुबोध मस्करा से अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों का छ: वर्षीय बेटा विहान है। 


 
नंदिता ने अलग होने की पुष्टि कर दी है और कहा है कि अलग होना बहुत कठिन फैसला है। विहान दोनों की पहली प्राथमिकता होगा और इस निर्णय का उस पर कोई असर नहीं होने दिया जाएगा। नंदिता के अनुसार उनके पास कहने और छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। 
 
बॉलीवुड में 2016 में कई रिश्ते टूटे और 2017 के शुरू होने तक यह सिलसिला जारी है। नंदिता इस समय एक फिल्म 'मंटो' निर्देशित कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल शर्मा के दो नए कॉमेडी शो