Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिनेमा के अलावा कई दूसरी चीजें भी हैं करने को

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'रॉकस्टार' से बतौर अभिनेत्री  डेब्यू किया था, जिसमें रणबीर कपूर उनके हीरो थे। वर्ष 2016 में नरगिस तीन फ़िल्मों में मुख्य भूमिका में नज़र आईं थी। इनमें इमरान हाशमी के साथ 'अज़हर', अभिषेक बच्चन के साथ 'हाउसफुल 3' और रितेश देशमुख के साथ 'बैंजो' शामिल है। इनके अलावा 'ढिशूम' में उन्होंने केमियो किया था। ये पहली बार था कि नर्गिस को एक ही साल में इतनी फ़िल्मों में मौक़ा मिलाहो, लेकिन वह इसे थका देने वाला काम मानती हैं।
 
नरगिस ने कहा ,"पिछले साल मैंने चार फ़िल्में की, जो थका देने वाली थी। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। अब मैं धीरे चलूंगी। साल में एक फ़िल्म अच्छा रहेगा।" 
 
नरगिस के पास अभिनय के अलावा और भी बहुत कुछ है। इसीलिए रफ़्तार धीमी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा," "मैं अलग हूं। मुझे कुकिंग, पेड़-पौधे और घूमना पसंद है। मैं ज़िंदगी जीना चाहती हूं। मैं सिनेमा के अलावा दूसरी चीजे़ भी करना चाहती हूं। मैं टेलीविज़न पर पब्लिक पर्सनॉलिटी बनना चाहती हूं या कुछ अलग करना चाहती हूं।"(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पल्लवी ने किससे सीखी पंजाबी?