Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या... नरगिस फाखरी मां बनने वाली हैं?

हमें फॉलो करें क्या... नरगिस फाखरी मां बनने वाली हैं?
नरगिस फाखरी के बारे में यह बात तेजी से फैली कि वे प्रेगनेंट हैं। सबूत में फोटो भी दिखा दिया गया। वे एअरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और उनका बेबी बम्प नजर आ रहा है। फोटोग्राफर्स को देख उन्होंने अपना चेहरा छिपाया और वहां से भाग खड़ी हुईं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज़ भी नहीं दिया। जंगल में आग की तरह यह बात तेजी से फैली। 
 
नरगिस ने बात ज्यादा फैले उसके पहले ही ट्वीट किया। उन्होंने इस बात को हंसी में उड़ा दिया और साफ पता चल गया कि यह बात फिजूल है। फोटो ही कुछ इस तरह आ गया कि उनका बेबी बम्प लग रहा है। 


नरगिस के पास इन दिनों काम नहीं है। रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' के जरिये उन्होंने शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म के असफल होने से शुरुआत बिगड़ गई और खामियाजा नरगिस को भुगतना पड़ा। उन्होंने कुछ फिल्में की, लेकिन दमदार तरीके से बॉलीवुड में उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाई। आखिरी बार वे रितेश देशमुख के साथ 'बैंजो' में नजर आई थी। 

webdunia

 
नरगिस का नाम लगातार उदय चोपड़ा के साथ जोड़ा जाता रहा है। कई बार दोनों के छुट्टियां मनाते हुए फोटो भी सामने आए। उनमें ब्रेकअप हुआ या नहीं, इस पर संदेह है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मेकर थे ऋषिकेश मुखर्जी