Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें National Award
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (16:45 IST)
Photo : Twitter
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह कोरोना संक्रमण से उबरे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ने के बाद नेदुमुदी वेणु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

 
नेदुमुदी वेणु के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नेदुमुदी वेणु ने पढ़ाई के बाद पत्रकारिता में हाथ आजमाया था। इसके बाद वो थियेटर और फिल्मों की तरफ आए। नेदुमुदी वेणु ने 1978 में निर्देशक जी अरविंदन की फिल्म 'थंबू' से मॉलीवुड में डेब्यू किया था।
तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता, वेणु अपने मनभावन और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी टीआर सुशीला और दो बेटे उन्नी और कन्नन हैं। 
 
वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वो दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' से नया गाना 'जिंदगी तेरे नाम' हुआ रिलीज