Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुपर डांसर चैप्टर 4 : कंटेस्टेंट ईशा मिश्रा के लिए कपूर खानदान की सिग्नेचर डिश लेकर आईं नीतू कपूर

हमें फॉलो करें सुपर डांसर चैप्टर 4 : कंटेस्टेंट ईशा मिश्रा के लिए कपूर खानदान की सिग्नेचर डिश लेकर आईं नीतू कपूर
, सोमवार, 28 जून 2021 (18:18 IST)
सुपर डांसर चैप्टर 4 इस वीकेंड सदाबहार अभिनेत्री नीतू कपूर का स्वागत करने और भारतीय सिनेमा में उनकी विरासत और योगदान का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स उनके गुजरे सालों के सभी सुपरहिट गानों परपरफॉर्म करेंगे।

 
सुपर डांसर के सेट पर नीतू कपूर अपने सफर से जुड़ीं बातें और दिलचस्प किस्से बताते हुए यादों की गलियों में खो जाएंगी। कंटेस्टेंट ईशा और उनकी सुपर गुरु सोनाली, नीतू कपूर के सबसे शुरुआती गानों में से एक, लेकर हम दीवाना दिल पर परफॉर्म करती नजर आएंगी, जिसे देखकर जज हैरान रह जाएंगे। 
 
webdunia
उनकी परफॉर्मेंस के बाद, गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी ने दोनों की परफॉर्मेंस और कुशलता की जमकर तारीफ की। नीतू कपूर ने भी उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि ये गाना उनके लिए खास है और वे दोनों के इस प्रयास से बहुत प्रभावित हुईं।
 
चूंकि ईशा खाने की शौकीन हैं, तो इस पर नीतू कपूर ने सुझाव दिया कि उसका नाम ईशा कपूर होना चाहिए। उन्होंने कहा, कपूर खानदान में हर कोई खाना पसंद करता है और हर समय बस इसी के बारे में सोचता है।
 
उन्होंने कपूर परिवार के विशेष व्यंजनों, जैसे राज कपूर के घर के आम और रणबीर कपूर की पसंदीदा काली दाल के साथ- साथ ऋषि कपूर के पसंदीदा सूजी के हलवा के साथ ईशा को भी सरप्राइज़ दिया और हमेशा की तरह, ईशा ने सभी स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तापसी पन्नू संग इंटिमेट सीन करने से डर रहे थे विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे, एक्ट्रेस ने किया खुलासा