Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी की सालगिरह पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया वीडियो

हमें फॉलो करें शादी की सालगिरह पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया वीडियो
, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (15:47 IST)
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की 22 जनवरी को 41वीं शादी की सालगिरह हैं। ऋषि कपूर आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं पिछले साल उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनके लाखों-करोड़ों फैंस आज भी उन्हें याद कर रहे हैं।

 
शादी की सालगिरह के मौके पर नीतू ने ऋषि कपूर की याद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। नीतू ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर भावुक होकर ऋषि के साथ वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें नीतू ने इमोशनल गाने के साथ अपने प्यार की यादों को ताजा किया।
 
वीडियो में नीतू ने ऋषि के कुछ यादगार लम्हों को शेयर किया हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने 'हम हैं इस पल यहां' का गाना लगाया हुआ हैं। साथ ही नीतू ने टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ शेयर कर कैप्शन में लिखा, आज 41 साल पूरे हुए होते।

इस इमोशनल पोस्ट के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता हैं नीतू ऋषि को कितना याद कर रही हैं। उनकी इस पोस्ट से उनका दर्द छलक रहा हैं। कुछ ही मिनटों में इस वीडियो पर बेहिसाब लाइक्स और शेयर्स आ गए हैं।
 
बता दें की ऋषि कपूर का बीते साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर कैंसर से पीडित थे। उनका इलाज न्यूयॉर्क में तकरीबन 1 साल से वक्त चल रहा था। बीमारी के दौरान पूरे वक्त उनकी पत्नी नीतू उनके साथ बनी रहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म निर्माता विपुल शाह 'लॉन्ग फॉरमेट वेब कंटेंट' में करेंगे अपनी नई शुरुआत