Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- यहां बहुत खामोशी है

हमें फॉलो करें दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- यहां बहुत खामोशी है

WD Entertainment Desk

, रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (15:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। 

 
नीतू कपूर ने ऋषि की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि आंखें बंद करे होठों पर उंगली रखे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है। 
 
गौरतलब है कि ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। दिवंगत एक्टर के परिवार वाले आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। उनके फैंस भी उन्हें काफी मिस करते हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन से भिड़ते नजर आएंगे अर्जुन कपूर? मेकर्स ने कही यह बात