Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर के साथ अपनी सगाई की तस्वीर, बोलीं- 43 साल पहले...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Neetu Kapoor
, बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (16:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी की खबरों के बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग अपनी सगाई की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। ऋषि और नीतू कपूर की सगाई 13 अप्रैल 1979 को हुई थी।

 
नीतू कपूर ने अपनी सगाई की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर सूट, गले में माला और गोद में मिठाई के साथ कपड़े का एक टुकड़ा रखे हुए दिख रहे हैं। वह नीतू की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं और नीतू का चेहरा उनके बालों से छुपा हुआ है। उनके पीछे फैमिली के कुछ लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, 'बैसाखी के दिन की यादें, हमने 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।'
 
बता दें कि 13 अप्रैल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। रणबीर और आलिया की शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होगे। इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मिली राहत, धोखाधड़ी केस में कोर्ट से मिली जमानत