Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर में आए यह बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर में आए यह बदलाव
, शनिवार, 18 जून 2022 (11:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट के संग शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 2 महीने हो चुके हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और बेटे रणबीर कपूर की शादी के बाद की लाइफ के बारे में बात की। 

 
नीतू कपूर ने बताया कि शादी के बाद उनके बेटे में क्या बदलाव आए हैं। नीतू कपूर ने कहा, मैं आज सबसे खुश हूं। आलिया ने रणबीर को बहुत प्यार और लगाव दिया है। मुझे उसमें बदलाव महसूस होता है। वो दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं। मैं बहुत खुश हूं और खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि आलिया हमारे परिवार में आई है।
 
उन्होंने कहा, लाइफ सच में काफी बदल गई है और मैं बहुत संतुष्ट हूं। वो तनाव होता है ना, शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई, अब शादी हो गई। उन्होंने कई लोगों के लिए एक ट्रेंड सेट किया है। आपको एक बड़ी शादी करने की जरूरत नहीं है। आपको एक ऐसी शादी करनी चाहिए जिसमें आप खुश रहें। नहीं तो हम दूसरे लोगों को खुश करने में लग जाते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। आलिया इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'थैंक गॉड' की नई रिलीज डेट आई सामने, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार से टकराएंगे अजय देवगन