Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहनप्रीत सिंह संग हनीमून के लिए रवाना हुईं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहनप्रीत सिंह संग हनीमून के लिए रवाना हुईं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
, रविवार, 8 नवंबर 2020 (12:29 IST)
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत बीते ‍दिनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब यह न्यूली मैरीड कपल हनीमून के लिए रवाना हो चुका है। रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर नेहा और अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बैठे देखा जा सकता है।

 
हालांकि, रोहनप्रीत ने कन्फर्म नहीं किया है कि वह नेहा संग हनीमून पर जा रहे हैं। फैंस फोटोज देखकर कयास लगा रहे हैं कि दोनों हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। एक तस्वीर में नेहा कॉफी पीती नजर आ रही हैं।
 
webdunia
वहीं, दूसरी तस्वीर में रोहनप्रीत सिंह ने ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है, मेरी खूबसूरत डॉल, हमेशा सुरक्षित रहो। खुश रहो। इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
 
 
webdunia
इसके बाद रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून रूम टूअर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। 
 
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी 26 अक्टूबर को हुई है। दोनों की शादी, रिसेप्शन, हल्दी, मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हाल ही में नेहा ने करवा चौथ के मौके पर रोहनप्रीत सिंह संग कई तस्वीरें शेयर कीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड', कोरोना काल में किया था यह काम