Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉमेडियन ने उड़ाया नेहा कक्कड़ के छोटे कद का मजाक, सोशल मीडिया पर सिंगर ने लगाई क्लास

हमें फॉलो करें कॉमेडियन ने उड़ाया नेहा कक्कड़ के छोटे कद का मजाक, सोशल मीडिया पर सिंगर ने लगाई क्लास
, गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (17:16 IST)
अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ अपने क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में नेहा ने अपना मजाक बनाने पर कॉमेडियन किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, एक कॉमेडी शो में किकु शारदा और गौरव गेरा ने अपनी कॉमेडी में नेहा कक्कड़ के गाने और उनके छोटे कद का मजाक बनाया। जिसके बाद नेहा कक्कड़ के सोशल मीडिया पर किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया है। 
 
webdunia
नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो इस तरह का अपमानजनक और नकारात्मक कंटेंट तैयार करते हैं। मेरे लोग मुझे जानते हैं कि मुझ पर आधारित कॉमेडी को मैं कितना पसंद करती हूं, लेकिन ये कॉमेडी बेहद बेहूदा है। अगर आप मुझसे ज्यादा ही नफरत करते हैं तो मेरा नाम लेना, मेरे गानों का आनंद लेना और गाने पर डांस करना बंद कर दें।'

webdunia
नेहा कक्कड़ के अलावा उनके भाई टोनी कक्कड़ ने भी बहन का मजाक बनाने पर सोशल मीडिया के जरिए किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा निकाला। टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर नेहा के मजाक बनाने वाले किकु शारदा और गौरव गेरा के कॉमेडी वीडियो को साझा किया। 
 
इस वीडियो के कैप्शन में टोनी ने लिखा, 'आप छोटे शहर से आने वाली लड़की का मजाक कैसे बना सकते हो, जिसने मेहनत करके अपनी जिंदगी में ढेर सारी उपलब्धियां हासिल की हों। छोटे कद की लड़की होने के कारण मेरे बहन को बहुत परेशानियां झेली पड़ी हैं। क्या तुम्हें इस बात का एहसास है कि जब किसी इंसान के शरीर का मजाक बनाया जाता है तो वह कैसा महसूस करता है?

बता दें एक कॉमेडी शो में डॉक्टर बनें कॉमेडियन कीकू शारदा और नर्स बनें गौरव गेरा एक छोटे कद की लड़की का मजाक उड़ाते हैं। वह लड़की खुद को नेहा शक्कर बताती है। लड़की किसी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई है और बात-बात पर सेल्फीज लिए जा रही है।
 
शो में कीकू और गौरव मिलकर 'नेहा शक्कर' का मजाक उड़ाते हैं। शो में कीकू ना सिर्फ उनके चेहरा या कद का बल्क‍ि उनके टैलेंट का भी मजाक उड़ाते नजर आए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गरम क्या है? : शराबी का यह चुटकुला गजब का है