Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेटफ्लिक्स का बड़ा ऐलान, जल्द रिलीज करेगा 17 फिल्में और वेब सीरीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेटफ्लिक्स का बड़ा ऐलान, जल्द रिलीज करेगा 17 फिल्में और वेब सीरीज
, गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (13:46 IST)
नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #ComeOnNetflix ट्रेंड करने लगा। जिन सितारों की फिल्में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर बूमैरेंग वीडियो शेयर किए हैं। फैन्स को बताया कि नेटफ्लिक्स पर वे कुछ नया लेकर आने वाले हैं।

 
नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि वह करीब 17 फिल्में आने वाले समय में रिलीज करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इस बार एक दो नहीं बल्कि 17 नई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ नेटफ्लिक्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। कंपनी ने गुरुवार को एक टीजर के जरिए इसका ऐलान किया। इनमें ए सूटेबल बॉय, गुंजन सक्सेना, लूडो समेत कई फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं।
 
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'हम जल्द ही 17 नए ओरिजिनल पेश करने जा रहे हैं. क्या आप इसके लिए उत्सुक हैं?'
 
ये फिल्में और वेब सीरीज होगी रिलीज- 
 
1. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
 
2. रात अकेली है
 
3. डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे
 
4. तोरबाज
 
5. AK vs AK
 
6. गिन्नी वेड्स सनी
 
7. त्रिभंगा- टेढ़ी-मेढ़ी क्रेजी
 
8. लूडो
 
9. क्लास ऑफ '83
 
10. अ सूटेबल बॉय
 
11. मिसमैच
 
12. सीरियस मेन
 
13. काली खुही
 
14. बॉम्बे रोज
 
15. भाग बीनी भाग
 
16. बॉम्बे बेगम्स
 
17. मसाबा मसाबा
 
इन सभी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ नेटफ्लिक्स धूम मचाने के लिए तैयार है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण सभी सिनेमाघरों में ताला पड़ा है। ऐसे में थिएट्रिकल रिलीज होनी मुश्किल है। निर्माता और एक्टर्स सभी अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित साध का खुलासा, टीवी इंडस्ट्री ने कर दिया था बैन, काम देने से कर देते थे मना