Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के साथ खेली पहली होली, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

हमें फॉलो करें निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के साथ खेली पहली होली, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी
, शनिवार, 7 मार्च 2020 (14:32 IST)
भारत में होली को लेकर लोगों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बॉलीवुड से‍लेब्रिटीज पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी होली का त्यौहार अपने परिवार और दोस्तों संग सेलिब्रेट करने के लिए पति निक जोनास के साथ भारत पहुंचीं।

 
होली के 5 दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने एक शानदार होली पार्टी में जमकर मस्ती की। ये पहली बार था जब निक ने होली का त्योहार मनाया। होली सेलिब्रेट करके सबसे ज्यादा खुश निक थे। निक ने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 
निक जोनास ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पहली होली। पांच दिन पहले ही। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर भारत में होली सेलिब्रेट करके।'
 
इस पार्टी में निक और प्रियंका के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। निक की तस्वीरों में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। उन्होंने निक जोनास और प्रियंका के साथ पोज देते हुए तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान सभी पूरी तरह से होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए।
 
निक और प्रियंका दोनों ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहने थे। प्रियंका ने व्हाइट कलर का सूट पहना था तो निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में भी नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 83 का नया पोस्टर आया सामने, रणवीर सिंह ने कपिल देव के अंदाज में उठाई विश्व कप ट्रॉफी