Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Nick Jonas ने निजी जिंदगी के खोले राज, बताया- Priyanka Chopra संग लवमेकिंग पलों में नहीं सुनते अपने गाने

हमें फॉलो करें Nick Jonas ने निजी जिंदगी के खोले राज, बताया- Priyanka Chopra संग लवमेकिंग पलों में नहीं सुनते अपने गाने
, बुधवार, 12 मई 2021 (17:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थीं और हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका और निक अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर काफी ओपन हैं।

 
हाल ही में जब निक जोनस से पूछा गया कि वह अपने लवमेकिंग पलों में किस तरह का संगीत सुनना पसंद करते हैं तो सिंगर ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया। हाल ही में GQ मैगजीन के कवर पर नजर आए निक जोनस ने मैगजीन के साथ बातचीत में तमाम सवालों के जवाब दिए।
 
निक ने बताया कि उन्होंने किस तरह प्रियंका को प्रपोज किया था, उन्होंने अपने गानों और निजी पलों में सुने जाने वाले संगीत के बारे में बात की। निज जोनस (Nick Jonas) ने बताया कि उन्होंने जब प्रियंका को प्रपोज किया तो यह पूरी तरह से प्रपोजल नहीं था।
 
सिंगर ने कहा, ये प्रपोजल जैसा ही था। मैं अपने एक घुटने पर बैठा और कहा- तुम अब तक कहां थीं मेरी जिंदगी? निज जोनस ने कहा कि उन्होंने पारंपरिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज नहीं किया था। निक ने बताया- मैंने उनसे ये नहीं कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी?
 
निक जोनस ने बताया कि उनकी जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की राय मायने रखती है। निक ने कहा, वो पहली इंसान हैं जिसके लिए मैंने कुछ प्ले किया है। निक ने बताया, उसका इनपुट और ओपिनियन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, खास तौर पर उस वक्त जब ये सीधे तौर पर हमारे अनुभव या रिश्ते से जुड़ा हो।
 
निक जोनस से जब पूछा गया कि प्रियंका के साथ अपने लवमेकिंग मोमेंट्स में वो कौन से गाने सुनना पसंद करते हैं तो निक ने साफ तौर पर बताया कि इस प्लेलिस्ट में उनके खुद के गाने शुमार नहीं होते हैं।
 
निक ने कहा, मुझे लगता है कि ये ज्यादा तारीफ हो गई। एक अच्छी प्लेलिस्ट होना जरूरी है। मेरे पास भी अपनी एक सेक्स प्लेलिस्ट है। हालांकि मै इस प्लेलिस्ट में अपने गाने शामिल नहीं करता हूं। ये काफी अलग है। मैं चाहूंगा कि कोई और अपने अनुभव के लिए मेरे गानों का इस्तेमाल करे।
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे 2 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आलीशन शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाजों से हुई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केपटाउन पहुंचते ही Nikki Tamboli ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ब्लू मोनोकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें