Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक्यंका शादी में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ होंगे ग्रूम्समैन

हमें फॉलो करें निक्यंका शादी में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ होंगे ग्रूम्समैन
बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भी शामिल है। प्रियंका और निक ने सगाई कर उनके रिलेशनशिप और प्यार का सबूत दे दिया था। अब वे अपने बैचलर ट्रिप्स पर निकले हुए हैं और जमकर एंजॉय कर रहे हैं। निक्यंका की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होने वाली है। 
 
निक्यंका की शादी दो तरीकों से होगी। हिंदू रीति-रिवाज़ के बाद दोनों की व्हाइट वेडिंग भी होगी। यह एक शानदार अवसर होने वाला है और फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। साथ ही खुशखबरी यह है कि इनकी शादी एक इंटरनेशनल मैग्ज़ीन कवर करेगी। अब इतनी तैयारियां हो ही चुकी हैं तो थोड़ा और अंदर जाकर देखा जाए। 
 
प्रियंका ने हाल में अपनी बैचलर पार्टी मनाई जिसमें वे अपनी बहन परिणीति और दोस्तों के साथ थीं। इसके बाद अब निक भी मस्ती के मूड में हैं। निक ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें एक पिक्चर हैं जिसमें वे छह स्कूटर के साथ नज़र आ रहे हैं। हर स्कूटर पर उनके एक दोस्त का नाम भी लिखा हुआ है। खास बात यह है कि इसमें प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हैं। 

webdunia
 
जी हां, जैसे प्रियंका अपनी होने वाली भाभी के साथ बांडिंग बैठा रही हैं, वैसे ही निक भी अपने साले यानी प्रियंका के भाई के साथ बांडिंग बैठा रहे हैं। निक्यंका की शादी में निक के एक ग्रूम्समैन प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ही होंगे। यह वाकई शानदार होने वाला है। बॉलीवुड के साथ ही यह हॉलीवुड की भी रॉयल वेडिंग होगी। अब इंतज़ार है 2 दिसंबर का। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्जुन कपूर ने पूरी की अपनी 12वीं फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग