Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की फिल्म के प्रोड्यूसर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Advertiesment
Salman Khan
कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि, उनकी पत्नी की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 
निखिल बीते कुछ दिनों से खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। निखिल ने एक न्यूज पोर्टल से से बातचीत में अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। 
 
उन्होंने कहा, 'हां मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बोला है। वह इस समय आराम कर रहे हैं। उनके घर के लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं।
 
निखिल द्विवेदी ने वीरे दी वेडिंग और सलमान खान की 'दबंग 3' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस से की थी। हालांकि, उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। हाल ही में निखिल, हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज स्कैम 1992 में नजर आए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi