Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 हीरो 10 हीरोइन के साथ नो एंट्री के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार, सलमान-बोनी में तनाव के कारण अटकी फिल्म!

हमें फॉलो करें 6 हीरो 10 हीरोइन के साथ नो एंट्री के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार, सलमान-बोनी में तनाव के कारण अटकी फिल्म!
, शनिवार, 16 नवंबर 2019 (13:04 IST)
नो एंट्री जब से रिलीज हुई तब से फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म का नाम भी तय हो गया है- नो एंट्री में एंट्री। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने स्क्रिप्ट भी लिख डाली है, लेकिन गेंद अब निर्माता बोनी कपूर के पाले में हैं। यदि वे हरी झंडी दिखाएंगे तभी फिल्म की शूटिंग और स्टार कास्ट का काम शुरू हो पाएगा।

webdunia

 
निर्देशक अनीस बज्मी के अनुसार उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। इस बार इसमें 6 हीरो होंगे और सभी का डबल रोल होगा। हीरोइनें एक-दो नहीं बल्कि दस होगी। 
 
अनीस के अनुसार उनके द्वारा यह लिखी गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट है। उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल कर निर्माता बोनी कपूर को दे दी है और अब बोनी को ही फैसला लेना है। 

webdunia

 
सलमान खान के कारण बोनी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। नो एंट्री में सलमान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान भी थे। सीक्वल भी सलमान को लेकर प्लान किया गया था। सलमान ने दो-तीन बार स्क्रिप्ट में बदलाव भी करवाए, लेकिन बाद में बात अटक गई। 

webdunia

 
सभी जानते हैं कि सलमान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोरा के साथ बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का अफेयर इन दिनों चल रहा है। इसको लेकर सलमान और बोनी के रिश्तों में तनाव आ गया है। 
 
संभव है कि दोनों एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे हों। इसलिए बात अटक गई है। ये भी संभव है कि सलमान के बिना ही बोनी कपूर 'नो एंट्री' का सीक्वल बनाएं, लेकिन अभी वे कोई भी फैसला लेने से बच रहे हैं। 
 
फिल्म बनेगी या नहीं यह भी तय नहीं है। खुद अनीस नहीं जानते कि नो एंट्री के सीक्वल का क्या होगा? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिम्पाजी का बच्चा मुझे पकड़ा दे : बेइज्जती के बदले फिर बेइज्जती, कमाल का चुटकुला है