Publish Date: Thu, 30 Dec 2021 (14:47 IST)
Updated Date: Thu, 30 Dec 2021 (14:50 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
नोरा फतेही के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है। नोरा के मैनेजर की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि नोरा 28 दिसंबर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं और अभी वे क्वारंटीन हैं।
नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया, हाय दोस्तो, दुर्भाग्यवश में इस समय कोविड से लड़ रही हैं। सच कहूं तो इसने मुझे बुरी तरह से हिट किया है। मैं कुछ दिनों से डॉक्टर की देखरेख में बिस्तर पर हूं। प्लीज दोस्तों सुरक्षित रहिए और अपना मास्क जरूर पहनें। ये बहुत तेजी से फैल रहा है और ये किसी न किसी तरह से हर किसी को प्रभावित कर सकता है।
एक्ट्रेस ने लिखा, दुर्भाग्य से मैंने इस पर बुरी तरह से प्रतिक्रिया दी है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। कृपया सावधान रहें। मैं इस समय ठीक होने पर काम कर रही हूं, जो अभी सबसे ज्यादा मायने रखता है। आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए।
नोरा फतेही के मैनेजर ने बयान जारी कर कहा, नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि वह 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, नोरा को तब से डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा और नियमों के लिए नोरा बीएमसी के साथ सहयोग कर रही हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 30 Dec 2021 (14:47 IST)
Updated Date: Thu, 30 Dec 2021 (14:50 IST)