Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'डांस दीवाने जूनियर' को जज करेंगी नोरा फतेही!

हमें फॉलो करें 'डांस दीवाने जूनियर' को जज करेंगी नोरा फतेही!
, सोमवार, 14 मार्च 2022 (15:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स से हमेशा छाई रहती हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से खुद की एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अब नोरा एक डांस रियलिटी शो को जज करती हुई नजर आने वाली हैं।

 
खबरों के अनुसार नोरा फतेही जल्द ही 'डांस दीवाने जूनियर' शो को जज करेंगी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की डांस की समझ को देखते हुए, उन्हें ‘डांस दीवाने जूनियर’ के अपकमिंग सीजन के जज के तौर पर चुना गया है। 
 
खबरों के अनुसार नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वो एक बेहतरीन डांसर है। वो कई शो में भी बतौर जज नजर आई है। इसी को देखते हुए उनको 'डांस दीवाने जूनियर' को जज बनाने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 
नोरा फतेही इससे पहले एक डांस रियलिटी शो में मलाइका अरोरा की गैरमौजूदगी में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। मलाइका के कोरोना संक्रमित होने के बाद नोरा की एंट्री हुई थी जिसके बाद उनको बतौर जज काफी पसंद किया गया। 
 
नोरा फतेही कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं और उनके डांस स्किल्स का हर कोई दीवाना है। वह आखिरी बार फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं।
 
फैंस डांस दीवाने जूनियर में नोरा फतेही को जज की कुर्सी पर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं। नोरा जैसे डांस करती है उससे साफ है कि वो इस शो को बहतरीन तरीके से जज करेंगी। इतना ही नहीं अपने डांस और कातिलाना मूव्स से ‘डांस दीवाने जूनियर’में लोगों को अपना दीवाना बना देंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने सुनाई हिन्दी कविता, फैंस कर रहे जमकर तारीफ