Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'? एक्ट्रेस ने खोला राज

हमें फॉलो करें क्या मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'? एक्ट्रेस ने खोला राज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (16:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बीते काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। फैंस अक्सर इस कपल से शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे की एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को शादी के लिए 'हां' कह दी है। 

 
मलाइका अरोरा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं। मलाइका माथे पर हाथ रखकर शरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कहा।'
 
मलाइका की इस पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे उन्हें बधाई देने लगे थे। लेकिन अब शायद मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार कर रहे फैंस निराश हो सकते हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसे हां कहा है। 
 
दरअसल, मलाइका अरोरा ने एक नए रियलिटी शो के लिए हामी भरी है। इसका खुलासा मलाइका ने अपने नए पोस्ट में किया है। लेटेस्ट पोस्ट में मलाइका अरोरा व्हाइट कलर की टॉप पहने नजर आ रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हां मैंने डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आने वाले रियलिटी शो मूविंग मलाइका के लिए हां कर दी है। जहां आपको मेरे बारे में और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। आप को क्या लगा, मैं अपने रियलिटी शो की बात कर रही थी, जो कि 5 दिसंबर को रिलीज होगी।'
 
मलाइका की इस पोस्ट के बाद फैंस को उनकी शादी का और इंतजार करना पड़ेगा। मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फैंस ख़ूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' को लेकर राजकुमार राव ने कही यह बात