Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्‍किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

हमें फॉलो करें न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्‍किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस
, शनिवार, 13 अगस्त 2022 (12:26 IST)
बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह बीते‍ दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर छाए हुए थे। रणवीर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। कई लोगों को रणबीर का यह बिंदास अंदाज पसंद आया वहीं कई लोगों ने उनका जमकर विरोध भी किया।

 
एक एनजीओ ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट से 'महिलाओं  की भावनाएं आहत' हुई है।  वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। 
 
खबरों के मुताबिक न्यूड फोटोशूट मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को रणवीर सिंह को तलब किया है। पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह अभिनेता को नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वह अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।
 
रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। न्यूड फोटोशूट विवाद पर रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के कई दोस्त सपोर्ट कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ 'माइंड द मल्होत्रास' का सीजन 2