Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2023 में कुल 260 हिंदी फिल्में हुईं रिलीज, 5 रहीं ब्लॉकबस्टर

हमें फॉलो करें वर्ष 2023 में कुल 260 हिंदी फिल्में हुईं रिलीज, 5 रहीं ब्लॉकबस्टर
, मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (13:30 IST)
वर्ष 2023 बॉलीवुड के लिए बेहतरीन रहा क्योंकि कोविड के बाद दर्शकों ने सिनेमाघरों में आना कम कर दिया था और बॉलीवुड स्टार्स को लेकर काफी नकारात्मक बातें भी हुई थीं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग चिंतित थे क्योंकि फिल्में धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही थीं। बहरहाल 2023 में फिल्मों को ऐसी सफलता मिली कि सबने पुरानी बातें भूला दी। 
 
  • 2023 में कुल 260 फिल्में रिलीज हुईं। 
  • इनमें से 70 डब फिल्में थीं, जो हॉलीवुड और अन्य भारतीय भाषाओं में बनी थीं। 
  • 32 ऐसी फिल्में भी थी जो सीधे-सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दी गईं। 
 
5 ब्लॉकबस्टर फिल्म 
260 में से जवान, पठान, एनिमल, गदर 2 और द केरल स्टोरी ब्लॉकबस्ट रहीं। इन्होंने आय के नए कीर्तिमान बनाए। शाहरुख और सनी देओल की जबरदस्त वापसी हुई क्योंकि इन्हें खत्म मान लिया गया था। रणबीर कपूर की स्टार वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ। सितारा विहीन फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने विषय के बल पर सफलता पाई। 
 
2024 में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होना है और उम्मीद है कि बॉलीवुड को 2023 की तरह या उससे भी ज्यादा सफल फिल्में 2024 में भी मिलेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जूनियर एनटीआर ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया गिफ्ट, 'देवरा' का नया पोस्टर शेयर करके बताया कब आएगा टीजर