Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसी है 'ओके जानू' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

हमें फॉलो करें कैसी है 'ओके जानू' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?
बॉक्स ऑफिस पर दंगल ने ऐसा धमाल मचाया कि बड़ी फिल्मों के निर्माताओं ने तीन सप्ताह तक फिल्में प्रदर्शित नहीं की। 13 जनवरी को तीन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है- हरामखोर, ओके जानू और ट्रिपल एक्स- द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज। 
ओके जानू से मणिरत्नम, करण जौहर, गुलजार और एआर रहमान जैसे नाम जुड़े हुए हैं। साथ ही 'आशिकी 2' की हिट जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड रोल में हैं। 
 
'ओके जानू' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। मल्टीप्लेक्स में सुबह जल्दी शो शुरू हो जाते हैं और फिल्म की ओपनिंग 25 प्रतिशत के आसपास रही है। इसे बुरा भी नहीं कहा जा सकता है। देश के कई भाग ठंड की चपेट में हैं और इतनी सुबह फिल्म देखने जाना कई लोग पसंद नहीं करते हैं। दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 


 
फिल्म की टारगेट ऑडियंस यंगस्टर्स हैं और फिल्म उनको लुभा सकती है। फिल्म का कंटेंट बड़े शहर के लोगों की पसंद के लायक है। फिल्म को कम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है। 
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हरामखोर' भी प्रदर्शित हुई है। लंबे समय से यह सेंसर के चंगुल में अटकी पड़ी थी। फिल्म को ताबड़तोड़ रिलीज किया गया है और प्रचार के मामले में कंजूसी की गई है। यही कारण है कि फिल्म की ओपनिंग खराब रही है। इसे मल्टीप्लेक्स वालों ने भी कम शो दिए हैं। 
 
दीपिका पादुकोण अभिनीत हॉलीवुड मूवी 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' 13 जनवरी की शाम से प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है। 
 
दंगल चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 46.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीन सप्ताह में भारत से यह फिल्म 359.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। विदेश से 12 जनवरी तक फिल्म ने 187.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओके जानू : फिल्म समीक्षा