Publish Date: Sat, 07 Jan 2017 (13:08 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jan 2017 (13:11 IST)
ओम पुरी के निधन की जब खबर आई तो कहा गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई है, लेकिन जब उनके सिर पर डेढ़ इंच गहरा घाव देखा गया तो पोस्टमार्टम किया गया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में इस घाव की पुष्टि हुई और सिर में कई ब्लड क्लॉटिंग की बात भी कही गई। ओम पुरी का शव जब किचन में मिला तो उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इन सब घटनाओं ने ओम पुरी की मौत को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं।
पुलिस का कहना है कि ओम पुरी शराब के नशे में थे। वे किचन में गिर गए जिसके कारण सिर में घाव हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कई सवाल उठा रही है जिसके आधार पर पुलिस ने फिल्म निर्माता खालिद और ड्राइवर मिश्रा से पूछताछ की है। इन दोनों को ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने ओम पुरी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
अपनी मृत्यु से पूर्व की रात ओम पुरी निर्माता खालिद के साथ ही थे। खालिद का कहना है कि ओम और नंदिता में बहुत झगड़ा हुआ था जिसके कारण ओम पुरी व्यथित थे। वे अपने बेटे से भी मिलना चाहते थे। बेटे को फोन भी लगाया था, लेकिन वह पार्टी में व्यस्त था।
पुलिस कुछ बिंदु्ओं पर जांच कर रही है, जिससे उठे सवालों के जवाब मिल सके।
webdunia
Publish Date: Sat, 07 Jan 2017 (13:08 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jan 2017 (13:11 IST)