Publish Date: Tue, 18 Jul 2023 (12:32 IST)
Updated Date: Tue, 18 Jul 2023 (12:34 IST)
omg 2 song oonchi oonchi waadi: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों सुर्खियों में हैं। टीजर रिलीज के बाद यह फिल्म विवादो में उलझ गई, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे फिलहाल सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाले हैं।
वहीं अब विवादों के बीच 'ओएमजी 2' का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पंकत्र त्रिपाठी भगवान शंकर की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। सावन के महीने में रिलीज हुआ यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है, जिसे सुनकर दर्शक भक्ति में लीन हो जाएंगे। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya