Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर ओरी ने दिया पोज, यूजर्स बोले- बेबी अब ओरिफाइड हो गया...

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर ओरी ने दिया पोज, यूजर्स बोले- बेबी अब ओरिफाइड हो गया...

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 10 जुलाई 2024 (15:18 IST)
Deepika Padukone orry photo: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। दोनों की शादी की रस्मों में बॉलीवुड का हर सेलेब्स शिरकत कर रहा है। बीते दिनों अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी भी अंबानी परिवार के हर फंक्शन में पहुंच रहे हैं।

लगभग हर बड़े सेलेब्स के कंधे पर हाथ रखकर पोज देने के लिए फेमस ओरी ने इस बार दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया। ओरी ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संग पोज देते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

इस तस्वीर में ओरी दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में दीपिका भी खुशी से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। 
 
इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ओरी के मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आखिरकार बेबी को आशीर्वाद मिल गया।' एक अन्य ने लिखा, 'बेबी अब ओरिफाइड हो गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये बहुत जरूरी था। बच्चे को आशीर्वाद मिल गया।'
 
हालांकि ओरी ने अब कमेंट सेशन बंद कर दिया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। दीपिका इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss OTT 3 : थप्पड़ कांड पर भड़कीं विशाल पांडे की बहन नेहा, अरमान मलिक के खिलाफ लीगल एक्शन की कही बात