Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या ऑस्कर जीतने पर मिलते हैं करोड़ों रुपए? जानिए ट्रॉफी की असली कीमत और नियम

Advertiesment
Oscar 2026 winners
सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस साल हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने महफिल लूट ली। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर समेत कुल 6 कैटेगरी में जीत हासिल की।
 
लगातार दूसरी बार इस भव्य समारोह की कमान मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) के हाथों में रही। हर बार की तरह दुनियाभर के बड़े फिल्म स्टार्स, डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स इस समारोह में शामिल हुए। भारत में इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट सोमवार सुबह जियो हॉटस्टार पर किया गया, जिसे लेकर भारतीय दर्शकों में भी काफी उत्साह देखा गया।
 
webdunia
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या इतनी बड़ी ट्रॉफी के साथ विजेताओं को करोड़ों रुपए का कैश प्राइज भी मिलता है? आइए जानते हैं इसका जवाब। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज किसी भी श्रेणी में कोई नकद राशि नहीं देती है। विजेताओं को केवल 24 कैरेट सोने की परत वाली प्रतिष्ठित 'ऑस्कर स्टैच्यू' दी जाती है।
 
1 डॉलर की ट्रॉफी और 'ऑस्कर इफेक्ट'
दिलचस्प बात यह है कि कानूनी तौर पर अकादमी एकेडमी इस ट्रॉफी की कीमत महज 1 डॉलर मानती है। नियम यह है कि कोई भी विजेता अपनी ट्रॉफी को बाहर नहीं बेच सकता। अगर वे इसे बेचना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अकादमी को ही इसे 1 डॉलर में वापस करने का प्रस्ताव देना होगा।
 
हालांकि, भले ही सीधे तौर पर पैसे न मिलें, लेकिन जीतने के बाद एक्टर्स और डायरेक्टर्स की मार्केट वैल्यू कई गुना बढ़ जाती है। इसे इंडस्ट्री में "ऑस्कर इफेक्ट" कहा जाता है, जिसके बाद कलाकारों की फीस में 20% से 50% तक का इजाफा देखा गया है।
 
इतना ही नहीं ऑस्कर विनर्स को बड़े रोल्स, फिल्में और कई बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट भी मिलते हैं। जिन फिल्मों को बेस्ट पिक्चर और अन्य मेजर कैटेगरी में अवॉर्ड मिलता है, उनेक टिकटों की बिक्री और स्ट्रीमिंग के आकंड़ों में भी आमतौर पर काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। 
 
कितनी होती है ऑस्कर ट्रॉफी की कीमत?
एक ऑस्कर ट्रॉफी को तैयार करने में लगभग 400 से 650 डॉलर तक का खर्च आता है। अगर भारतीय रुपयों में बात करें, तो यह करीब 35,000 से 55,000 रुपये के बीच बैठता है। यह ट्रॉफी ठोस सोने की नहीं होती। यह 'ब्रिटानिया मेटल' या ब्रोंज से बनी होती है, जिस पर 24-कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच होती है और वजन लगभग 3.8 किलोग्राम होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 ऑस्कर जीतने वाली 'वन बैटल आस्टर अनदर' की क्या है कहानी, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म?