Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Oscars 2020 में शामिल नहीं हुई प्रियंका चोपड़ा, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर निराश फैंस के लिए लिखा मैसेज

Advertiesment
Oscar Awards 2020
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 की शुरुआत हो गई है। ये समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिेस शहर के डॉल्बी थियेटर में चल रहा हैं। इस अवॉर्ड्स समारोह से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी Oscar 2020 को लेकर ट्रेंड होती दिखाई दे रही हैं।

 
प्रियंका चोपड़ा इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 में शामिल नहीं होने की बात कही है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'इस बार मैं ऑस्कर अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाई। लेकिन मैं ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह देखूंगी। चलिए आप ही मुझे बताएं कि आप लोग किसको सपोर्ट कर रहे हैं।' 
एकेडमी अवॉर्ड्स के आगाज के बाद से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव है। प्रियंका ऑस्कर अवॉर्ड्स से जुड़े ट्वीट्स कर रही हैं। साथ ही फैंस से ऑस्कर अवॉर्ड्स से जुड़े सवाल भी पूछ रही हैं।
 
जैसे ही प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को इसकी जानकारी मिली वे सभी काफी निराश दिखाई दिए। अपने फैंस को इस तरह से निराश देखने के बाद प्रियंका ने एक थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका के ऑस्कर लुक्स की हैं। प्रियंका ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की है। अपने पुराने ऑस्कर लुक्स शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस से उनके फेवरेट लुक के बारे में पूछा है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थी। वह जल्द ही वह नेटफ्लिक्स के 'वी कैन बी हीरोज' और 'द व्हाइट टाइगर' वेब सीरीज में में नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Oscar 2020 : फिल्म Joker के लिए वाकिन फ़िनिक्स को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड