Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पलक मुच्छल की शादी की रस्में शुरू, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

हमें फॉलो करें पलक मुच्छल की शादी की रस्में शुरू, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 नवंबर 2022 (15:28 IST)
बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल अपने बॉयफ्रेंड मिथुन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पलक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। हाल ही में, पलक की मेहंदी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

 
मेहंदी सेरेमनी में पलक मुच्छल ने नेवी ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों के साथ पलक ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। पलक के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ दिख रही है। 
webdunia
इससे पहले पलक की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह येलो कलर के लहंगे और फ्लोरल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
 
पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। पलक की शादी बॉलीवुड सिंगर व म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा से मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी। मिथुन ख्यात संगीतकार प्यारेलाल के भतीजे हैं। 
 
पलक मुच्छल और मिथुन की नजदीकियां 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' से बढ़ी थी। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था। मिथुन ने फिल्म में म्यूजिक दिया था। वहीं पलक ने फिल्म में गाने गाए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रीद - इनटू द शैडोज 2 : नवीन कस्तूरिया ने अनोखे अंदाज में की अभिषेक बच्चन की तारीफ