Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंचायत सीजन 4 का जलवा, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड

Advertiesment
Panchayat Season 4
TVF की सबसे पसंदीदा कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'पंचायत' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों यह आज ओटीटी पर सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला शो है। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे 'पंचायत सीजन 4' ने मशहूर 'आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स' में अपनी धाक जमाई है और कॉमेडी की कई कैटेगरीज में बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 
 
अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की यह मशहूर फ्रेंचाइजी लगातार जीत का सिलसिला बनाए हुए है, जिससे यह साफ है कि यह भारत की सबसे चहेती वेब सीरीज में से एक है। ​इस शो ने 'बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज' का खिताब जीता, वहीं इसके डायरेक्टर्स दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय को 'बेस्ट डायरेक्टर - कॉमेडी (वेब सीरीज)' के सम्मान से नवाजा गया। 
 
जितेन्द्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी के अपने चहेते किरदार के लिए 'बेस्ट एक्टर - कॉमेडी' का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता को उनकी बेहतरीन और दिल छू लेने वाली परफॉरमेंस के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस - कॉमेडी' का खिताब मिला।
​सपोर्टिंग कैटेगरीज में भी शो का जलवा रहा, फैसल मलिक ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - कॉमेडी' और सुनीता राजवार ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - कॉमेडी' का अवॉर्ड जीता। इन जीत ने एक बार फिर दिखा दिया कि इस सीरीज के हर एक कलाकार की एक्टिंग कितनी दमदार है।
 
2020 में पहली बार लॉन्च हुई 'पंचायत' अपने असली ग्रामीण भारत और एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी की वजह से देखते ही देखते सबकी फेवरेट बन गई, जो एक गांव में पंचायत सचिव के तौर पर काम करता है। पिछले कुछ सालों में इस सीरीज ने अपनी सादगी, हंसी और इमोशनल गहराई के लिए खूब वाहवाही बटोरी है।
 
टीवीएफ (TVF) के अवॉर्ड्स की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है। IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में 'कोटा फैक्ट्री' को 'बेस्ट स्टोरी - ओरिजिनल (सीरीज)' का अवॉर्ड मिला, वहीं 'पंचायत' ने 'बेस्ट सीरीज' के साथ-साथ 'बेस्ट डायरेक्टर' और 'बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)' जैसे बड़े सम्मान अपने नाम किए। इतना ही नहीं, 'पंचायत सीजन 3' को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में 'बेस्ट वेब सीरीज (क्रिटिक्स चॉइस)' का अवॉर्ड भी मिला।
 
​'पंचायत', 'गुल्लक', 'कोटा फैक्ट्री' और 'परमानेंट रूममेट्स' जैसे शानदार शोज के साथ, टीवीएफ लगातार भारत की डिजिटल कहानियों को एक नई पहचान दे रहा है और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का दिल भी जीत रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शेट्टी की गोलमाल यूनिवर्स में एंट्री करेंगे अक्षय कुमार! अरशद वारसी ने दिया हिंट