Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहिद कपूर की 'जर्सी' में हुई पिता पंकज कपूर की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!

हमें फॉलो करें शाहिद कपूर की 'जर्सी' में हुई पिता पंकज कपूर की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!
, गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (11:27 IST)
फिल्म 'कबीर सिंह' की जबरदस्त सफलता के बाद शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की तैयारी में बिजी हो गए हैं। शाहिद की ये फिल्म तेलुगू स्पोर्ट ड्रामा फिल्म का हिन्दी रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेटर का रोल निभाते दिखाएंगे इसके पहले वो फिल्म दिल बोल हड़िप्पा में क्रिकेटर बन चुके हैं।

वहीं अब ताजा खबरों की माने तो जर्सी में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी नजर आने वाले हैं। पंकज कपूर फिल्म में शाहिद कपूर के कोच के रोल में नजर आएंगे। 
 
इससे पहले शाहिद कपूर और पंकज कपूर की जोड़ी फिल्म मौसम और शानदार में साथ नजर आ चुकी है। इस फिल्म में सुपर 30 और बाटला हाउस जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। 
 
बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर अगले हफ्ते से चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जर्सी फिल्म को गौतम तिंनानुरी डायरेक्ट कर रही हैं। उन्होंने तेलुगू फिल्म जर्सी को भी डायरेक्ट किया था। यह फिल्म अगले साल 28 अगस्त हो रिलीज हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रह्मास्त्र से पहले भंसाली की इस फिल्म में साथ नजर आने वाली थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी