Publish Date: Fri, 04 Mar 2022 (15:32 IST)
Updated Date: Fri, 04 Mar 2022 (15:33 IST)
पंकज त्रिपाठी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाई है। अब अभिनेता ने किसानों के हित में अपना कदम आगे बढ़ाया है। पंकज त्रिपाठी एक कृषि कंपनी से जुड़ गए है। यह कंपनी कृषि नेटवर्क के नाम से एक एप चलाती है।
पंकज त्रिपाठी ने अपनी कमाई पूंजी को इस कंपनी पर निवेश किया है। वह इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बन गए है। कंपनी ने कहा की पंकज त्रिपाठी के इस संगठन से जुड़ने के बाद किसानों को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगा। पंकज त्रिपाठी से किसानों को अपनी समस्याओं का हल मिलेगा। जिससे किसान समुदाय को फायदा होगा।
पंकज त्रिपाठी ने कहा, एक किसान परिवार में बड़ा होने के बाद, ये जानकारी हो चुकी है की किसान को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मैं हमेशा से किसानों के समस्याओं को देखता रहा हूं। उनके समस्याओं को देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। सही जानकारी का नहीं मालूम होना ही किसानों की समस्या का मुख्य कारण है।
इस प्लेटफार्म के जरिए किसानों को जानकारियां दी जाएंगी और उनके समस्याओं को हल किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें इस कंपनी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से योगदान किया जाएगा।