Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंकज उधास से लेकर श्याम बेनेगल तक, साल 2024 में इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें bollywood celebs death 2024

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (16:45 IST)
Year Ender 2024: साल 2024 मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहा है। इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई, कई एक्टर्स की शादी हुई तो कुछ माता-पिता भी बने। लेकिन इसके अलावा साल 2024 इंडस्ट्री के लिए दुखद खबरें भी लेकर आया। साल 2024 में कई सेलेब्स का निधन भी हुआ। 
 
सुहानी भटनागर
फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में 16 फरवरी 2024 को निधन हो गया।
 
ऋतुराज सिंह
बॉलीवुड एक्टर ऋतुराज सिंह का 19 फरवरी 2024 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।
 
पंकज उधास
मशहूर गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में 26 फरवरी 2024 को निधन हुआ। 
 
विपिन रेशमिया
एक्टर-सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता प्रसिद्ध संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का 18 सितंबर 2024 को निधन हो गया। 
 
अतुल परचुरे
बॉलीवुड एक्टर अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर 2024 को निधन हुआ। वह ऑल द बेस्ट और खट्टा-मीठा में अपनी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। 
 
शारदा सिन्हा
सिंगर शरदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में 5 नवंबर 2024 को निधन हुआ। उन्हें 'बिहार कोकिला' के नाम से जाना जाता था। 
 
जाकिर हुसैन
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में 15 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 
 
श्याम बेनेगल
मशहूर फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए साल पर राम चरण के फैंस को मिलेगा तोहफा, फिल्म गेम चेंजर का ट्रेलर होगा रिलीज