Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पारस छाबड़ा ने पहले ही कर दी थी शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु की भविष्यवाणी! वायरल हो रहा वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Paras Chhabra

WD Entertainment Desk

, रविवार, 29 जून 2025 (16:34 IST)
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस ने महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अंतिम सांस ली। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
यह वीडियो शेफाली जरीवाला और बिग बॉस के उनके साथी कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के एक पॉडकास्ट का है। इसमें पारस शेफाली की कुंडली देखते और भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पारस कुंडली के आधार पर शेफाली की 'अचानक मौत' का संकेत भी देते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The OG (@bigdaddyyyyy3)

वीडियो में पारस कहते हैं, आपके 8वें भाव में चंद्र, बुध और केतु बैठे हुए हैं। चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वां भाव नुकसान, अचानक मृत्यु, फेम, छुपे रहस्य और तांत्रिक चीजों से जुड़ा होता होता है। आपके लिए चंद्र और केतु का बुरा तो है ही और साथ में बैठा है बुध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को दर्शाता है।
 
उस समय तो पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी को सभी ने हल्के में लिया था, लेकिन अब यह सच साबित हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पारस छाबड़ा भविष्यवक्ता भी है, हमें नहीं पता था।' 
 
बता दें कि पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला अच्छे दोस्त थे। शेफाली के पति पराग त्यागी को पारस भाई कहते थे। शेफाली की मौत की असल वजह जानने के लिए मुंबई पुलिस और फॉरेसिक टीम जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खास दोस्त शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी आरती सिंह, बताया कुछ दिन पहले बनाया था क्या प्लान