Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राघव चड्ढा संग उदयपुर में शादी रचाएंगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन लेंगी सात फेरे

हमें फॉलो करें राघव चड्ढा संग उदयपुर में शादी रचाएंगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन लेंगी सात फेरे

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (10:58 IST)
parineeti raghav wedding date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है। वहीं अब राघव और परिणीति की वेडिंग डेट आखिरकार फाइनल हो चुकी है।
 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेगे वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस होटल और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी। 
 
webdunia
खबरों के मुताबिक, हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का फंक्शन 23 सिंतबर को होगा। वहीं यह कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेगा। शादी के बाद परिणीति और राघव हरियाणा के गुरुग्राम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे।
 
खबरों के अनुसार इस वेडिंग में परिवार और दोस्तों के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। इसी अनुसार बुकिंग की जा रही है। यह एक पंजाबी वेडिंग होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
 
webdunia
बता दें के बीते दिनों परिणीति चोपड़ा उदयपुर आई थी और यहां शादी को लेकर विजिट किया था। उन्होंने यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की थी और उदयपुर के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। 
 
परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। परिणीति फिलहाल बॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करते राकेश रोशन