Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी की खबरों के बीच राघव चड्ढा के संग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

हमें फॉलो करें शादी की खबरों के बीच राघव चड्ढा के संग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 26 अगस्त 2023 (15:07 IST)
Parineeti and Raghav visited Mahakal: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच परिणीति और उनके मंगेतर राघव चड्ढा शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे।
 
परिणीति और राघव चड्ढा शनिवार दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दोनों ने मंदिर के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्जन किया। 
 
इस दौरान राघव चड्ढा धोती-सोला और परिणीति चोपड़ा साड़ी पहने नजर आईं। कपल ने 30 मिनट शांति नंदी हाल में बैठकर पूजन और बाबा महाकाल का ध्यान किया। इसके बाद दोनों वहां से रवाना हो गए। संपन्न कराया। मंदिर में 1 घंटा रहे। मीडिया से बात नहीं की। राघव चड्‌ढा 'जय महाकाल' का जयकारा लगाकर रवाना हुए।
 
बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। अब दोनों के अगले महीने सात फेरे लेने की खबरें सामने आ रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे पहले पत्नी कैटरीना कैफ के साथ कोई गुड न्यूज शेयर करते हैं विक्की कौशल