Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण जौहर बने मैचमेकर, परिणीति चोपड़ा को बताया कब होगी उनकी शादी?

हमें फॉलो करें करण जौहर बने मैचमेकर, परिणीति चोपड़ा को बताया कब होगी उनकी शादी?
, सोमवार, 17 जनवरी 2022 (13:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही रियलिटी शो 'हुनरबाज' को जज करती नजर आएंगी। परिणीति के साथ करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती भी इस शो के जज हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में परिणीति अपनी शादी से जुड़ा खुलासा करती दिख रही हैं।

 
परिणीति चोपड़ा कुंवारी हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। कई मौकों पर एक्ट्रेस से उनकी शादी से जुड़ा सवाल भी पूछा जाता है। वहीं अब करण जौहर शो में परिणीति की शादी को लेकर खुलासा कर रहे हैं।
 
शो के प्रोमो में करण जौहर कह रहे हैं, मैं कपल के लिए बहुत लकी हूं। काफी मैच मेकिंग किया है और सक्सेसफुल भी रहा हूं। इसपर परिणीति कहती हैं, मेरा तो कभी मैच मेकिंग किया नहीं तुमने। इसके जवाब में करण कहते हैं, आगे-आगे देखो होता है क्या। तुम्हारा भी इसी साल हो जाएगा पक्का।
 
प्रोमो में आगे शो को होस्ट कर रहीं भारती सिंह कहती हैं, परी चाहती हैं कि कलर्स वाले ही उनका रिश्ता कहीं पक्का कर दें।  इसके बाद भारती और हर्ष शो में आए कंटेस्टेंट्स को लेकर उनसे कनेक्शन सेट करने के लिए कहती हैं। वहीं, एक कंटेस्टेंट को देखकर करण एक्ट्रेस से कहते हैं कि अब वो बिल्कुल दावे के साथ कह सकते हैं कि आज वो शो से सिंगल नहीं जाएंगी।
 
इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा, 'करण बने परिणीति के मैचमेकर। क्या वो उनका द वन ढूंढ पाएंगे। देखिए हुनरबाज। देश की शान 22 जनवरी से हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धार्थ मल्होत्रा को जन्मदिन पर कियारा आडवाणी ने खास अंदाज में किया विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर