Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी शादी की खबरों को लेकर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अपनी शादी की खबरों को लेकर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद कई दिनों से खबर थी परिणीति चोपड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर को सच माना जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी शादी पर बयान दिया है।
 
webdunia
परिणीति ने एक मशहूर अखबार की रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, पूरी तरह निराधार और झूठा! जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी। कई दिनों से यह खबरें थीं परिणीति अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी कर सकती है। जिसका खंडन परिणीति अब कर चुकी हैं। 
 
परिणीति और चरित के बीच रिश्ते की शुरुआत ड्रीम टीम टूर 2016 के दौरान हुई थी। चरित प्रियंका चोपड़ा और रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। 
 
webdunia
प्रियंका चोपड़ा ने जो डिनर की तस्वीर शेयर की थी उसमें परिणीति के पीछे चरित भी दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से शादी की खबरें सामने आने लगीं। परिणीति जल्द ही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिलिंद ने अपने से 28 साल छोटी पत्नी संग एज गैप को लेकर तोड़ी चुप्पी