Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा निभाएंगी यह किरदार!

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा निभाएंगी यह किरदार!
, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (10:59 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट में बिजी है। 1 जनवरी को रणबीर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का ऐलान किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

 
ताजा खबरों के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर की पत्नी की किरदार निभाएंगी। 
 
webdunia
पिंकविल की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक गैंगस्टर ड्रामा है। सूत्र ने कहा, परिणीति फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाने जा रही हैं जबकि अनिल कपूर उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। 
 
रणबीर कपूर इस फिल्म के अलावा बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के कारण भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में भी रणबीर कपूर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलकित सम्राट संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने