Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिणीति चोपड़ा ने मनाया अपना पहला करवा चौथ, पहना इतने लाख का सूट

हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा ने मनाया अपना पहला करवा चौथ, पहना इतने लाख का सूट

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (13:09 IST)
Parineeti Karva Chauth celebration: देशभर में बीते दिन करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। परिणीति चोपड़ा ने भी राघव चड्ढा संग शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। 
 
परिणीति ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों में परिणीति नई नवेली दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का एक खूबसूरत अनारकली सेट पहना, जिसमें एक कुर्ता, मैचिंग पैंट और एक दुपट्टा शामिल था।
 
webdunia
परिणीति ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और रेड बिंदी के साथ कम्प्लीट किया। इसके साथ वह उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा व माथे पर सिंदूर भी लगाया। परिणीति का आउटफिट मशहूर डिजाइनर मृणालिनी राव द्वारा डिजाइन किया गया था और इसकी कीमत 1,56,800 रुपए है।
 
webdunia
पहली तस्वीर में परिणीति और राघव साथ में पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में यह कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में राघव परिणीति के हाथ में मेहंदी लगाते दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में परिणीति अपने पति को चलनी में से निहारती दिख रही हैं। 
 
webdunia
वहीं पांचवी तस्वीर में राघव परिणीति को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फर्स्ट करवा चौथ माई लव।' 
 
webdunia
परिणी‍ति और राघव के पहले करवा चौथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस और सेलेब्स कमेंट करके दोनों की तारीफ कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'डंकी' की पहली झलक आई सामने