Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, राजस्थान के इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे!

Advertiesment
हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, राजस्थान के इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 जून 2023 (11:38 IST)
Parineeti Chopra Wedding Venue: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई की थी। सगाई के बाद से ही फैंस परिणीति की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
 
हाल ही में खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अब दोनों की शादी का वेन्यू फाइनल हो गया है। खबरों के अनुसार यह कपल राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। उन्होंने एक आलीशान होटल बुक किया है।
 
webdunia
बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी के लिए 'द ओबेरॉय उदयविलास' होटल बुक किया है। यह होटल उदयपुर की पिछोला झील के किनारे स्थित है। परिणीति और राघव एक पारंपरिक और इंटीमेट वेडिंग चाहते हैं। हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि 'द ओबेरॉय उदयविलास' में एक भव्य प्रवेश द्वार, बगीचा, छायादार आंगन, सजावटी फव्वारे, कूल मार्वल और बेस्ट इंटीरियर हैं। पैलेस-होटल का रूम टैरिफ 22 हजार से शुरू होकर 11 लाख पर नाइट है। 
 
परिणीति से पहले बॉलीवुड के कई कपल राजस्थान में शादी रचा चुके हैं। इनमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी का नाम शामिल है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह जानकर फैंस हुए नाराज, बोले- बेहद घटिया स्टंट...