Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म नहीं बल्कि टीवी से हुआ था परिणीति चोपड़ा का रियल डेब्यू, एक्ट्रेस ने शेयर किया सालों पुराना वीडियो

एक्ट्रेस ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था

हमें फॉलो करें फिल्म नहीं बल्कि टीवी से हुआ था परिणीति चोपड़ा का रियल डेब्यू, एक्ट्रेस ने शेयर किया सालों पुराना वीडियो

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 6 मई 2024 (14:18 IST)
Parineeti Chopra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अमरजोत का किरदार निभाकर परिणीति खूब तारीफें बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका रियल डेब्यू फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से हुआ है। 
 
परिणीति चोपड़ा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में छोटी सी परिणीति दूरदर्शन के प्रोग्राम में गाना गाती दिख रही हैं। वह 'तन मन से अपने देश की सेवा' गाना गाती नजर आ रही हैं। साथ में बाकी बच्चे भी हैं, जो एक लाइन में खड़े होकर लयबद्ध तरीके से गा रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

करीब 13 साल की परिणीति ऑरेंज कलर के सलवार सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो को शेयर कर परिणीति ने लिखा है, 'मेरा असली डेब्यू।'
 
यह वीडियो 2004 में प्रसारित दूरदर्शन चंडीगढ़ शो का फुटेज है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें सभी टैलेंट का आशीर्वाद मिला हुआ है।' एक अन्य ने लिखा, 'जन्म से ही स्टार।' 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल टीवी पर अपना मजाक उड़ता देख भड़के करण जौहर, कॉमेडियन ने मांगी माफी