Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति चोपड़ा ने छोड़ी सूरज पंचोली वाली फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में 'सर्कस' नामक फिल्म छोड़ दी है। इसे कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित है जिसकी पृष्ठभूमि में संगीत है। फिल्म में सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी के अहम रोल हैं। फिल्म में परिणीति को स्टंट्स भी करना थे।  
परिणीति ने फिल्म छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार परिणीति को यह शिकायत थी कि उन्हें बाउंड स्क्रिप्ट नहीं दी गई। साथ ही उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई और इसके आधार पर यह बात फैला दी गई कि परिणीति फिल्म कर रही हैं। फिल्म साइन करने के पूर्व ही मीडिया में यह बात बता देना परिणीति को पसंद नहीं आया। इसी वजह से परिणीति ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। 
 
कुछ फिल्मों के असफल रहने के बाद परिणीति सोच समझ कर आगे बढ़ रही हैं। वे बेसिर-पैर फिल्म करने के बजाय खाली बैठना पसंद कर रही हैं। उनके पास सिर्फ एक ही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' है, लेकिन परिणीति को इससे कोई शिकायत नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्त-मस्त मजेदार चुटकुला : आष्टा ले चल...