Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार

हमें फॉलो करें इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (14:23 IST)
बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली पंजाब के मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'चमकीला' होगा। इस फिल्म में दिलजीत दोसांज के साथ परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 

 
परिणीति चोपड़ा फिल्म 'चमकीला' में अमरजोत कौर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दिलजीत दोसांज अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने इस भूमिका के लिए कड़ी मेहनत की है। 
 
पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की मौत एक रहस्य रही है। वह एक बेखौफ गायक थे। 8 मार्च 1988 को उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया इंटरनेट क तापमान, 'पठान' से शेयर किया हॉट बिकिनी लुक