Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन तोड़ा अपने पहले दिन का रिकॉर्ड, 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें पठान ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन तोड़ा अपने पहले दिन का रिकॉर्ड, 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल
, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (16:04 IST)
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने ऐसी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिल्म कितना आगे जाएगी कहा नहीं जा सकता है। फिल्म को उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक और छोटे शहर से लेकर मेट्रो सिटी तक सफलता मिली है। 
 
पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो किसी भी हिंदी फिल्म का एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन था। 24 घंटे के भीतर फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। 26 जनवरी के दिन पठान के कलेक्शन 68 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे जो कि अविश्वसनीय है। यह किसी भी फिल्म का एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 

webdunia
 
दो दिन में पठान ने 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जो ऐतिहासिक है। मात्र दो दिन में सौ करोड़ क्लब में शामिल होना आश्चर्यजनक बात है। पठान के तमिल और तेलुगु वर्जन ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह भारत से फिल्म ने दो दिन में 127.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' की कामयाबी ने बॉलीवुड का आत्मविश्वास लौटा दिया है। पिछले कुछ महीनों से लगातार फिल्म फ्लॉप हो रही थी और बॉयकॉट बॉलीवुड जैसी मुहिम सफल होती नजर आ रही थी। पठान को लेकर भी खूब विरोध हुआ, लेकिन जनता ने इस बार नहीं सुनी और फिल्म को हिट करा दिया। 
 
पठान ने जिस तरह से इतिहास रचा है वो काबिल-ए-तारीफ है। इस मूवी में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इस एक्शन मूवी को भव्यता के साथ फिल्माया गया है और यही बात दर्शकों को पसंद आ रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लव रंजन ने तू झूठी मैं मक्कार की कास्ट और क्रू के लिए कुक किया 16 किलो पनीर