Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajkummar Rao
, सोमवार, 31 अगस्त 2020 (17:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 31 ‍अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजकुमार को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की ओर से भी ढेरों बधाइयां मिल रही है। वहीं राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने अभिनेता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर राजकुमार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बर्थडे विश में 'रसोड़े में कौन था?' का ट्विस्‍ट भी दिया है। 
 
राजकुमार राव को बधाई देते हुए पत्रलेखा ने लिखा, 'एक खूबसूरत दिल वाले गोल्डन बॉय को जन्मदिन मुबारक हो। शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था।'
 
पत्रलेखा की इस पोस्ट पर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'Awwwwwww उसका जन्मदिन है!!! धन्यवाद बताने के लिए!!' 
 
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशन में हैं। दोनों ने सिटी लाइट फिल्म में साथ काम किया था। यह पत्रलेखा की पहली फिल्म थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार जानता था कि वे ड्रग्स लेते हैं, श्रुति मोदी के वकील का दावा